जिला आयुष समिति पूर्वी सिंहभूम के द्वारा जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखण्ड के पिपला में 103, पोटका प्रखण्ड के शंकरदा (मुंडा टोला) ग्राम में 128, गुड़ाबांधा प्रखण्ड के गोरांगपुर में 115, बहरागोड़ा प्रखण्ड के दुधकुडी में 158 आयुष विभाग द्वारा ओस्टियो ऑर्थराइट्स के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही दवा का भी निःशुल्क वितरण किया गया। एवं ब्ल्डप्रेशर, शुगर का भी जाँच किया गया। इस कैम्प में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 मुकुल कुमार दीक्षित के देख रेख में की गई। जिसमे कैम्प का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल के द्वारा फीता काटकर विधिवत शुरूकिया गया।

साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) के डॉ0 रीना कुमारी, डॉ0 देबराज मंडल, डॉ0 सबा करीम, डॉ0 सैयदा खोदेजा खानम डॉ0 परमजीत कुमार, डॉ0 सीमा कुमारी झा, डॉ0 रौनक अफरोज खानम, डॉ0 सत्यनारायण भकत, जिले के मथुरा सेठ, योग प्रशिक्षक नीतू कुमारी जयदेव भकत, रेणु कुमारी, बिपिन कुमार, वृकोधर भकत , दीपक रंजन कुम्भकार, सीमा संतरा, रोहित कुमार पाणिग्रही एव सहिया जयंती भकत का अहम योगदान रहा।
