जमशेदपुर। मुरली इंटर कॉलेज द्वारा नव नामांकित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्या डॉ नूतन रानी एवं शिक्षकों देवी राना , सुदीप दत्ता, नमिता वेरा, मिताली नमाता, नितिश, शशिकात, तनिशा, दीनानाथ यादव अशफरूल हक, शशिकला ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि मुरली इंटर कॉलेज में अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नियमित बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को सुरक्षित एवं समयबद्ध आवागमन की सुविधा मिल सके।

कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाएँ, करियर मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की व्यवस्था की गई है।

कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे मुरली इंटर कॉलेज में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। हेड वाय मिशाल , अर्पित, रिशिकेश, वरदान, , निहाल, हेड गर्ल – स्नेहा, आरती, धुर्वी इत्यादि में भरपूर सहयोग किया।
“मुरली इंटर कॉलेज – गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षक और सुरक्षित बस सुविधा के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम




















