जमशेदपुर: श्री श्री दक्षिणेश्वरी Maa काली मंदिर, ईस्ट प्लांट बस्ती में ज्येष्ठ माह की अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु Maa काली के दर्शन एवं पूजा में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत Maa दक्षिणेश्वरी काली के विधिवत स्नान एवं भव्य श्रृंगार के साथ हुई। आकर्षक फूलों एवं अलंकरणों से सजे Maa के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संध्या समय में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ Maa काली की विशेष पूजा संपन्न कराई गई।

मंदिर के पूरोहित अशोक चटर्जी ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। पूजा के उपरांत भक्तों के बीच भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने Maa काली के चरणों में माथा टेककर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर कमिटी की ओर से बताया गया कि प्रत्येक माह अमावस्या तिथि पर Maa काली की विशेष पूजा आयोजित की जाती है। साथ ही प्रत्येक शनिवार को भी नियमित रूप से विशेष पूजा एवं भोग वितरण का आयोजन किया जाता है। कमिटी ने बस्तीवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मंदिर कमिटी के सदस्यों ने कहा कि बहुत कम समय में Maa दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल रही है। श्रद्धालुओं की Maa के प्रति आस्था लगातार बढ़ रही है और दूरदराज क्षेत्रों से भी भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर Maa के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्तों का विश्वास है कि Maa दक्षिणेश्वरी काली उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर रही हैं।