पाकुड़: 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दौरान संत जोसेफ स्कूल, पाकुड़ में कोच एवं रेफरी क्लिनिक का आयोजन किया गया। क्लिनिक का संचालन झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जे. पी. सिंह ने किया।
उन्होंने कोचों और रेफरियों को खेल के नवीनतम नियमों, रेफरिंग तकनीकों, मैच प्रबंधन और खिलाड़ियों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। राज्य के विभिन्न जिलों से आए कोचों एवं रेफरियों ने प्रशिक्षण में भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए और खेल संचालन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की।
जे. पी. सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचों और रेफरियों का नियमित प्रशिक्षण भी आवश्यक है, जिससे खेल का स्तर बेहतर होता है। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे झारखंड में बास्केटबॉल के तकनीकी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

🚨 क्राइम

Jamnagar हत्याकांड जहरीली शराब में साइनाइड मिलाकर पति की हत्या का आरोप दो साल बाद खुला सनसनीखेज मामला

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप
🌿 झारखंड
🏛️ बिहार
🎬 मनोरंजन
🌍 विश्व

ISRO में खलबली गगनयान और चंद्रयान-3 से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी सरकार ने बदले नियम

















