पश्चिमी सिंहभूम, 11 जून 2026: टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित “निक्षय मित्र” पहल के तहत गुरुवार को 4 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार टोकरी (न्यूट्रिशनल फूड बास्केट) का वितरण किया गया।
आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जिला उद्यान पदाधिकारी श्री विश्वजीत कुमार सिन्हा ने चार टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता प्रदान की। इस अवसर पर मरीजों को उपचार अवधि के दौरान आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
अधिकारियों ने बताया कि निक्षय मित्र योजना का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। इसी क्रम में श्री सिन्हा द्वारा गोद लिए गए मरीजों को आगामी छह माह तक प्रत्येक माह नियमित रूप से पोषाहार टोकरी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनभागीदारी और निक्षय मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषण एवं सामाजिक सहयोग प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर किया जा रहा है।
🚨 क्राइम
🌿 झारखंड
🏛️ बिहार
🎬 मनोरंजन
🌍 विश्व

बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी का तूफान Ram चरण की फिल्म ने 7 दिनों में मचाया तहलका दुनियाभर में ₹271 करोड़ की कमाई


















