बिष्टुपुर स्थित होटल जिंजर में पी.पी.एम.ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी भोला झा, समाजसेवी ओमकार झा तथा समाजसेवी जितेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने अपने संबोधन में कुलदीप चौधरी जी के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि कुलदीप चौधरी जी पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार निडरता और निष्पक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं तथा आगे भी इसी प्रकार समाज और पत्रकारिता के हित में अपनी भूमिका निभाते रहें।
जन्मदिन के इस खास अवसर पर पी.पी.एम.ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और सभी के स्नेह व समर्थन के लिए कृतज्ञता प्रकट की।
