शाहिद परवेज के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जमशेदपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं झारखंड हाईकोर्ट, रांची के अधिवक्ता शाहिद परवेज के नेतृत्व में भाजपा झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर अपने विचार साझा किए।

शाहिद परवेज ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को समाज के बीच पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से काम करेगा।

इस अवसर पर मुनाज़िर सोहेल, राशिद रज़ा, खालिद रज़ा, एमडी अनवर, एमडी मेहबूब सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती देने की उम्मीद जताई।

मुलाकात के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।