भारत में सक्रिय मीडिया संगठन प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने अपने कार्यों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाना है। साथ ही मीडिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने संगठन को निष्पक्ष और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की सलाह दी और आश्वस्त किया कि पत्रकारों से जुड़े मामलों में पुलिस विभाग हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने भविष्य में बेहतर समन्वय और सहयोग बनाए रखने पर सहमति जताई।
🚨 क्राइम
🌿 झारखंड
🏛️ बिहार
🌍 विश्व

Philippines में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप सुनामी की चेतावनी से मचा हड़कंप कई लोगों की मौत भारी तबाही की आशंका
















