देहरादून में हुए बहुचर्चित विक्रम शर्मा ह*त्याकांड का अभी तक पुलिस आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं कर पाई है, लेकिन जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से कई अहम और चौंकाने वाले संकेत सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस मामले की साजिश के करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही हैसूत्रों के अनुसार, ह*त्या की साजिश स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि बाहरी नेटवर्क के जरिए तैयार की गई थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले जमशेदपुर के एक कुख्यात गैंगस्टर के साथ बैठक हुई थी, जिसमें पूरे वारदात की योजना बनाई गई। इसी बैठक में कथित तौर पर हत्या की पूरी “स्क्रिप्ट” तैयार की गई और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की गई।
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तय योजना के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट किलर को भुगतान किया गया। इसके बाद हमलावरों ने देहरादून के एक होटल में ठहरकर कई दिनों तक इलाके की रेकी की। गतिविधियों, आवाजाही और सही मौके का इंतजार करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।निशाने पर थे दो लोग, शिकार बना एक,सूत्रों के मुताबिक, जमशेदपुर के गैंगस्टर के निशाने पर अखिलेश गिरोह से जुड़े दो लोग थे, लेकिन हालात ऐसे बने कि हमलावरों ने सिर्फ एक लक्ष्य को चुना और विक्रम शर्मा की हत्या कर दी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर दूसरा संभावित निशाना कौन था और उसे क्यों छोड़ा गया।
वारदात के बाद झारखंड के घाटसीला में हुई बैठक
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने कथित तौर पर घाटशिला में बैठक की। सूत्रों का दावा है कि इस बैठक में आगे की रणनीति और बचाव के रास्तों पर चर्चा हुई। पुलिस अब इस कड़ी की पुष्टि करने के लिए तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर जांच कर रही है।
पुलिस की जांच तेज, जल्द हो सकता है खुलासा
हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है, लेकिन माना जा रहा है कि संदिग्धों की पहचान लगभग हो चुकी है और गिरफ्तारी की कार्रवाई कभी भी हो सकती है। जांच में कई राज्यों के बीच आपराधिक नेटवर्क की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
क्या होगा अगला कदम?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस कब तक इस मामले का औपचारिक खुलासा करती है और इस हाई-प्रोफाइल साजिश के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क को सामने लाती है। अगर सूत्रों की जानकारी सही साबित होती है, तो यह मामला कई राज्यों में फैले आपराधिक गठजोड़ का बड़ा खुलासा बन सकता है।
फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।