जमशेदपुर। झारखंड क्षत्रिय संघ की बर्मामाइन्स इकाई को नया नेतृत्व मिला है। बर्मामाइन्स के ईस्ट प्लांट बस्ती में आयोजित संघ की महत्वपूर्ण बैठक में संतोष सिंह को सर्वसम्मति से बर्मामाइन्स इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक संतोष सिंह के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें संघ के प्रदेश एवं स्थानीय स्तर के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
बैठक में झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ कविता परमार, मंजू सिंह, प्रमोद सिंह, वाईपी सिंह और अशोक सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और बर्मामाइन्स क्षेत्र में संघ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।
संतोष सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहमति से संतोष सिंह के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें बर्मामाइन्स इकाई की जिम्मेदारी सौंपी। उनके अध्यक्ष मनोनीत होने पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संरक्षक धर्मेंद्र सिंह उर्फ बम भोला सिंह, अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, महामंत्री शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जोगिंदर सिंह उर्फ जोगी, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नॉलेज सिंह, सचिव संजय सिंह, अनमोल सिंह, रमन सिंह, प्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, सहसचिव राजीव सिंह उर्फ मुन्ना, अशोक सिंह, राज किशोर सिंह, राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, प्रेस प्रभारी चंद्र बदन सिंह और अमित सिंह समेत संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक एकजुटता को बढ़ावा देने और समाज के हित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि संतोष सिंह के नेतृत्व में बर्मामाइन्स इकाई की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा।
🚨 क्राइम

Jamnagar हत्याकांड जहरीली शराब में साइनाइड मिलाकर पति की हत्या का आरोप दो साल बाद खुला सनसनीखेज मामला

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप
🌿 झारखंड
🏛️ बिहार
🎬 मनोरंजन
🌍 विश्व

ISRO में खलबली गगनयान और चंद्रयान-3 से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी सरकार ने बदले नियम

















