कपाली: सरायकेला-खरसावां के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी,कपाली थाना प्रभारी अविनाश कुमार नेकपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर शकील मेंहदी के साथ कपाली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कपाली नगर परिषद क्षेत्र में आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए पानी घर का निरीक्षण किया। पानी घर को देखकर उन्होंने ट्रस्ट की इस जनहितकारी पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
पुलिस अधीक्षक ने ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम द्वारा किए जा रहे जनसेवा एवं समाजहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह लोगों के हित में कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि उनका उद्देश्य सरायकेला-खरसावां को नशा-मुक्त एवं भय-मुक्त जिला बनाना है तथा इस दिशा में सामाजिक संगठनों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान,गोविंद विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, समाजसेवी जुबैर आलम, आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य आफताब आलम, शाहिद परवेज तथा सैफुल्लाह खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

🚨 क्राइम
🌿 झारखंड
🏛️ बिहार
🎬 मनोरंजन
🌍 विश्व

ISRO में खलबली गगनयान और चंद्रयान-3 से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी सरकार ने बदले नियम



















