जमशेदपुर। जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में विश्व हिंदू परिषद (धर्मप्रसार) की ओर से स्थापना दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। समारोह का आयोजन झारखंड प्रांत प्रमुख संजय चौरसिया की मौजूदगी और जिला प्रमुख ठाकुर विवेक सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी मुरलीधर केडिया, विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के अभिमन्यु सिंह और विशेष अतिथि स्वदेशी जागरण मंच की जिला संयोजिका राजपति देवी मौजूद रहीं।
संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा
समारोह के दौरान वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में आपसी सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन रमेश जी ने किया, जबकि आयोजन की व्यवस्था कार्यक्रम संयोजिका उमा शर्मा और छवि विश्वकर्मा की देखरेख में हुई।
कई पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल
समारोह में नगर अध्यक्ष विनय शर्मा, जिला मातृ शक्ति प्रमुख एम. भवानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह राजमणि, धर्म प्रसार जिला परावर्तन प्रमुख हरिद्वार सिंह, धर्म प्रसार बागबेड़ा प्रमुख सुमित सिंह, सह प्रमुख रवि तिवारी, संजना सिंह और शीलू सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा गौ सम्मान अभियान से जुड़े अनंत सरायवाला, अनिल अग्रवाल, कैलाश सरवा, संतोष साहू, विनोद मिश्रा, महेश साहू, राजू कुमार सिंह, गणेश कुमार और उमेश पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह के दौरान संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों को लेकर भी चर्चा हुई। आयोजन के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




















