जमशेदपुर, 9 जुलाई 2026: शहर की अग्रणी औद्योगिक इकाई TATA STEEL द्वारा खेल और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर-जॉइंट डिपार्टमेंटल काउंसिल (जेडीसी) राफ्टिंग प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में कंपनी के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी टीम भावना तथा साहस का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में जेडीसी की कुल 23 यूनिट्स से 207 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नदी की तेज धाराओं के बीच प्रतिभागियों ने बेहतरीन समन्वय, संतुलन और धैर्य का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा, बल्कि कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करने में सहायक साबित हुआ।
इस अवसर पर टाटा स्टील स्पोर्ट्स एकेडमीज़ के प्रमुख अमित मोदक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ संगठन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
- विजेता: हॉट स्ट्रिप मिल
- उपविजेता: सीआरएम बारा
- द्वितीय उपविजेता: कोक प्लांट
टाटा स्टील के खेल विभाग ने सभी प्रतिभागियों और विजेता टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
🚨 क्राइम

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

Kaimur में छात्रा के कथित अपहरण का प्रयास नाकाम ऑटो में नशीला पदार्थ सुंघाने और इंजेक्शन देने का आरोप कूदकर बचाई जान
🌿 झारखंड
🏛️ बिहार
🎬 मनोरंजन
🌍 विश्व

ISRO में खलबली गगनयान और चंद्रयान-3 से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी सरकार ने बदले नियम

















